अगर हम सही तरीके से और सही समय पर भोजन करे तो कई प्रकार के रोगों से बचा जा सकता है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है की शरीर का पाचन तंत्र दरुस्त रहता है और पेट के रोग नहीं होते।
- सुबह का नाश्ता पेट भर करे और खाने के बाद फलों का रस पिए।
- दोपहर का भोजन सुबह से थोड़ा हल्का ले और भोजन करने के बाद छाछ पिए।
- रात को देर से भोजन नहीं करना चाहिए। रात को खाना खाते ही सो जाने से खाना ठीक से पचता नहीं है।
- रात का खाना सोने से 2 – 3 घंटे पहले ही कर ले और खाना हल्का ही लेना चाहिए।