गर्मी में स्किन केयर के टॉप 10 टिप्स लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गर्मी में स्किन केयर के टॉप 10 टिप्स लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 4 जुलाई 2021

निखरी त्वचा के लिए साप्ताहिक डाईट प्लान

आप जो खाते हैं उसका असर सिर्फ आपके शरीर पर ही नहीं त्वचा पर भी सीधा दिखता है। अगर आप अपने डाईट और खानपान की आदतों में बदलाव लाएंगे तो तुरंत ही त्वचा की रंगत में फर्क दिखने लगेगा। शरीर की तरह त्वचा को भी पोषण, देखभाल और आराम की जरुरत होती है। अगर आप खूबसूरत त्वचा की चाहत रखते हैं तो अपनी त्वचा के लिए भी कुछ समय निकालें।

हेल्दी स्किन के लिए विटामिन ए और विटामिन सी युक्त आहार का सेवन करें, त्वचा की देखभाल का एक रुटीन बनायें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और आराम की नींद सोएं। त्वचा रोग चिकित्सकों का मानें तो त्वचा की 70 प्रतिशत समस्या और त्वचा संबंधी रोग के लिए डाईट यानि आहार की भूमिका अहम है।

हेल्दी स्किन के लिए डाईट प्लान

पहला दिन

नाश्ता: एक छोटे ग्लास में संतरे का रस और दलिया

दोपहर का भोजन: रोटी-चावल(थोड़ी मात्रा में), हरी सब्जी, सलाद और दही 

रात का भोजन: कद्दू की सब्जी और रोटी। अगर मांसाहारी है तो रेड मीट न खाएं। इसके बदले चिकन खा सकते हैं।

दूसरा दिन

नाश्ता: छोटा गिलास संतरे का रस। साबुत अनाज का दलिया और केला

दोपहर का भोजन: रोटी-चावल (थोड़ी मात्रा में), हरी सब्जी, सलाद और दही। टमाटर का सूप और ताजा अनानास का बड़ा टुकड़ा

रात का भोजन: फ्राई ब्रोकली की सब्जी रोटी के साथ

तीसरा दिन

नाश्ता: छोटा गिलास संतरे का रस और फ्रूट सलाद 

दोपहर का भोजन: फिश करी और चावल

रात का भोजन: रोटी- सब्जी और सलाद

चौथा दिन

नाश्ता: दलिया

दोपहर का भोजन: हल्की भुनी हुई सब्जी, दाल-चावल और दही 

रात का भोजन: रोटी-सब्जी और सलाद

पांचवा दिन

नाश्ता: संतरे का जूस और अंडा

दोपहर का भोजन: चिकन और सैंडविच या सलाद, दही

रात का भोजन: रोटी-सब्जी और सलाद

छठा दिन

नाश्ता: एक छोटा गिलास फलों का रस

दोपहर का भोजन: रोटी-चावल (थोड़ी मात्रा में), हरी सब्जी, सलाद और दही 

रात का भोजन: फिश करी और चावल

सातवां दिन

नाश्ता: दलिया और संतरे का जूस

दोपहर का भोजन: रोटी-चावल (थोड़ी मात्रा में), हरी सब्जी, सलाद और दही

रात का भोजन: भुना हुआ चिकन, ब्रोकली की सब्जी

डाईट में इनको भी करें शामिल 

•विटामिन सी के लिए रसदार फल मसलन संतरा, नींबू और मौसमी का जूस पिएं 

•विटामिन ए के लिए पपीता, संतरा और अंडे का सफेद भाग खा सकते हैं

•विटामिन बी के लिए फल और हरी सब्जियां खाएं

•विटामिन ई के लिए मूंगफली खाएं

•टमाटर खाएं, इसमें बीटा केरोटिन पाए जाते हैं। इससे स्किन में एजिंग नहीं होती

•पपीता, अमरुद, अंगूर और तरबूज में भी एंटी-ऑक्सीडेंट्स तत्व मिलते हैं

•पानी खूब पिएं, यह शरीर से सारे टॉक्सिन को बाहर निकाल स्किन को ग्लोइंग बनाती है 

•मछली, अंडा, दूध, दही, पनीर, सोयाबीन और दाल नियमित रुप से खाएं। इससे प्रोटीन मिलता है और प्रोटीन त्वचा की कोशिकाओं का निर्माण करती है

गर्मी में स्किन केयर के टॉप 10 टिप्स

गर्मी में त्वचा का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। गर्मियों का मौसम यानी तेज धूप, पसीना और धूल मिट्टी। इस मौसम में स्किन को न सिर्फ सनबर्न और टैनिंग का खतरा रहता है बल्कि वायरल संक्रमण भी त्वचा में कई तरह की बीमारियां लाती है। पसीने से स्किन रैशेज आना तो आम बात है।

गर्मी मे एलर्जी की वजह से त्वचा पर जलन के साथ लाल-लाल चकत्ते और दाने भी उग जाते हैं। इतना ही नहीं अगर गर्मी में त्वचा की सुरक्षा के उपाय न किए जाएं तो त्वचा तो झुलसेगी ही, चेहरा भी बदरंग हो जाएगा और चेहरे पर झाइयां और झुर्रियां भी पड़ सकती हैं।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जो त्वचा पूरी सर्दी दमकती रहती है उसी त्वचा की चमक गर्मी में खो क्यों जाती है, ज्यादा ऑयली क्यों हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि सर्दी में त्वचा का प्राकृतिक तेल जो तैलीय ग्रंथि से निकलता है उसका निकलना बंद हो जाता है और गर्मी में तेल का स्राव ज्यादा होने लगता है। त्वचा पर आने वाली 90 फीसदी झाइयां धूप और सूर्य की हानिकारक किरणों की वजह से होती हैं।

गर्मियों में त्वचा पर होने वाली परेशानी

•प्रिक्ली हीट

•पिग्मेंटेंशन

•फंगस

•ब्लैकहैड्स यानि आंखों के नीचे काले धब्बे

•पिंपल

•एक्ने

•स्किन एलर्जी

•सन बर्न होना

•चेहरे पर झाइयां

•स्किन रैशेज

गर्मी में स्किन केयर के टॉप 10 टिप्स

1. सूर्य की किरणों से त्वचा को बचा कर रखें

दोपहर 11 बजे से लेकर 4 बजे तक घर के अंदर ही रहें। इस दौरान सूर्य की किरणें काफी हानिकारक होती है। इस समय धूप में निकलने से स्किन पर सनबर्न या सनटैन का खतरा हो सकता है। अगर निकलना जरुरी है तो त्वचा पर सनस्क्रीन (SPF 30) क्रीम या लोशन लगा कर निकलें।

2. शरीर और त्वचा दोनों को नम रखें

गर्मी में पसीने ज्यादा निकलने से शरीर के साथ आपकी त्वचा भी डिहाइड्रेटेड हो जाती है। नतीजा त्वचा अपनी नमी खो देती है। गर्मी में त्वचा को नमी मिलना बहुत जरुरी है। इसलिए खूब पानी पिएं। दिन भर में कम से कम 10 ग्लास पानी पिएं। नमी के लिए दिन में 2 से 3 बार नहाना अच्छा रहेगा। लस्सी, दही, नींबूपानी पीते रहने से शरीर और त्वचा दोनों को नमी मिलेगी।

3. वाटर बेस्ड मॉस्चराइजर का इस्तेमाल करें

अधिकांश मॉस्चराइजर ऑयल बेस्ड होते हैं जो गर्मी में त्वचा को नुकसान पहुंचाती है। इससे बेहतर है कि वाटर बेस्ड मॉस्चराइजर का इस्तेमाल करें। यह त्वचा की नमी बरकरार रखती है।

4. गुलाब जल टोनर का इस्तेमाल करें

स्किन और चेहरे पर गुलाब जल लगाएं। गुलाब जल एक नेचुरल टोनर है। यह त्वचा के छिद्र को बंद कर तेल के स्राव को कम करता है और त्वचा को ठंडा भी रखता है।

5. कोल्ड ड्रिंक्स से परहेज करें

गर्मी में आमतौर पर प्यास बुझाने के लिए हम कोल्ड यानि एरिएटेड ड्रिंक्स पीते हैं। इस तरह के ड्रिंक्स में शुगर की मात्रा काफी होती है जो त्वचा की सेहत के लिए नुकसानदेह है। इसके बदले हमें फ्रूट जूस, नींबू पानी, लस्सी, नारियल पानी या कच्चे आम का पन्ना इत्यादि पीना चाहिए। इससे त्वचा को नमी मिलती है।

6. चेहरे को दिन में दो बार धोएं

चेहरे की नमी कायम रखने के लिए कम से कम दिन में दो बार चेहरे को क्लींज़र या वाटर बेस्ड मॉइश्चराइजर से धोएं, इससे चेहरा तरोताजा रहेगा।

7. एक्सफोलिएट करना न भूलें

गर्मी में स्किन एक्सफोलिएट करना न भूलें। इससे त्वचा की सभी मृत कोशिका खत्म हो जाती है और त्वचा तरोताजा हो जाती है। एक्सफोलिएट से चेहरे में रक्त संचार भी बढ़ जाती है, जिससे चेहरे में चमक आती है।

8. तला-भुना खाना और कैफीन से करें परहेज

गर्मी में ज्यादा तला भुना और भारी भोजन न करें। फल और सलाद इस मौसम में ज्यादा खाएं। इससे शरीर को ऊर्जा व नमी मिलेगा और त्वचा भी तरोताजा रहेगी। कैफीन वाली चीज से परहेज करें जैसे चाय या कॉफ़ी। यह त्वचा को नुकसान पहुंचाती है।

9. शरीर अंदरुनी हिस्से की साफ-सफाई पर ध्यान दें

गर्मी में शरीर के अंदरुनी हिस्सों में पसीने के चिपकने और नमी से इंफेक्शन का खतरा रहता है। इन हिस्सों को हमेशा साफ करते रहें। यहीं सबसे ज्यादा कीटाणु पनपते हैं। इन हिस्सों से पसीने की दुर्गंध भी आने लगती है।

10. स्वस्थ आहार और अच्छी नींद

शरीर के सेहत के साथ त्वचा की सेहत के लिए भी स्वस्थ आहार और अच्छी नींद जरुरी है। त्वचा निखरी-निखरी लगे, इसके लिए अपने डाइट का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा पानी पीना और खाने में सलाद और फलों को शामिल करना अच्छा रहेगा।

और भी हैं कई स्मार्ट टिप्स

•कॉटन के ढीले-ढाले कपड़े पहनें, पसीना निकलने से त्वचा में नमी बनी रहेगी

•तरबूज़, खीरा, अनार जैसे उन सभी फलों का जूस पिएं जिसमें पानी की मात्रा ज्यादा रहती है। स्किन मॉइश्चराइज्ड रहेगी।

•रात में गुलाब जल से चेहरा धोने के बाद चेहरे पर वाटर बेस्ड मॉइश्चराइजर लगा कर सोएं।