11. सर्दियों में होने वाले रोगों से बचने और स्वस्थ रहने के लिए जरुरी है की खान पान का ध्यान रखा जाये। सर्दियों के मौसम में काली मिर्च, अदरक, लहसुन, तिल, केसर और गुड जैसी चीज़े खाना चाहिये। ठण्ड में विटामिन सी के लिए संतरा, अमरुद और नींबू का सेवन करे।
12. गले में टॉन्सिल और छाले होने पर आधा लीटर पानी में 20 ग्राम मेथी दाना डाल कर धीमी आँच पर पकाए और पानी को अच्छी तरह उबलने दे। पानी ठंडा होने पर इसे छान ले फिर इस में नमक डाल कर 5 से 10 मिनट तक गरारे करे। इस उपाय को दिन में 2 – 3 बार करने पर टॉन्सिल्स से होने वाला दर्द कम होने लगेगा।
13. जब छोटे बच्चों के दाँत निकलते है तब उन्हें काफ़ी पीड़ा होती है। इसके इलावा उल्टी – दस्त और बुखार जैसी परेशानियां भी होती है। ऐसे में बच्चों को संतरे का रस देने से उनकी बैचेनी दूर होती है और पाचन शक्ति बढ़ती है। एक बार में 2 चम्मच रस ही दे और दिन में कम से कम 3 बार आप बच्चे को संतरे का रस पिलाये।
14. झड़ते बालों को रोकने के लिए दही का इस्तेमाल बहुत असरदार है। दही से बालो को जरुरी पोषण मिलता है। बालों पर दही लगाने के आधे घंटे बाद धो ले। अगर आपके बाल जादा झड़ते हो तो हफ्ते में 2 से 3 बार इस उपाय को करे, इससे बालों को मजबूती मिलेगी और बाल सुंदर दिखने लगेंगे।
15. काली मिर्च, अजवाईन, नमक लहौरी, जीरा, सोंठ, धनिया, मोटी इलायची, पुदीना, काला नमक और नौसेदार। ये सब 10 – 10 ग्राम की मात्रा में ले और 3 ग्राम लौंग ले। इन सब को मिला कर बारीक पीस कर चूरण बना ले। अब रोजाना 3 ग्राम चूरण पानी के साथ लेने से पेट का दर्द और पेट की गैस का ilaj होता है। खाना ठीक से हज़म करने में भी ये आयुर्वेदिक उपाय काफी फायदेमंद है।
16. गंजापन से छुटकारा पाना मतलब नए बाल उगाना और पुराने बालों का गिरना रोकना। इसके लिए 5 चम्मच दही में 1 चम्मच नंबू का रस और 2 चम्मच काले चने का पाउडर मिला कर सिर पर लगाये और 1 घंटे बाद धो ले। इस देसी नुस्खे को हफ्ते में 2 से 3 बार करे।
17. घुटनों और जोड़ों के दर्द का इलाज करने के लिए अश्वगंधा, शतावरी का चूरन और आमलकी को अच्छे से मिला ले और रोजाना सुबह पानी के साथ ले। इससे दर्द ठीक होगा और जोड़ों को मजबूती मिलेगी। अगर गठिया की शिकायत हो तो इस उपाय से वो भी ठीक होता है। लहसुन के तेल में अजवाइन और हींग मिला कर पका ले और जोड़ो की मालिश करे तो जोड़ों और घुटनों का दर्द दूर होता है।
18. दिल की बिमारियों का उपचार घरेलू नुस्खे से करने के लिए 20 ग्राम गाजर का रस और 40 ग्राम आंवले का रस मिला कर पिये। इस उपाय से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।
19. अगर किसी को आधे सिर दर्द (माइग्रेन) की बीमारी हो तो सिर के जिस हिस्से में दर्द जादा हो उस तरफ की नाक में गाय का शूध देसी घी डालें।
20. लीवर की सूजन और कमज़ोरी दूर करने के लिये हर रोज सुबह शाम 1 गिलास पानी में 1 चमचा शहद और 1 चम्मच सेब का सिरका मिला कर पियें। लिवर को ताक़त देने और गर्मी दूर करने का ये रामबाण उपाय है।
21. चेहरे से पिंपल्स और कील मुंहासे हटाने की लिए नीम के पत्तों को पानी में उबाल कर इस पानी से चेहरे को धोएं। पत्तों को पीस कर एक लेप बना ले और चेहरे पर लगाये।