अच्छी सेहत पाने के लिए राजीव दीक्षित के उपाय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अच्छी सेहत पाने के लिए राजीव दीक्षित के उपाय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 4 जुलाई 2021

अच्छी सेहत पाने के लिए राजीव दीक्षित के उपाय

1. घर में इस्तेमाल होने वाले सफ़ेद नमक की जगह काला नमक, सेंधा नमक या डेले वाला नमक प्रयोग करना चाहिए।

2. भोजन हमेशा जमीन पर चौकड़ी मारकर करे। कुर्सी पर बैठ कर और खड़े हो कर भोजन नहीं करना चाहिए।

3. राजीव दीक्षित के नुस्खे के अनुसार अगर 24 घंटे में 1 बार खाना खाये तो ये सही तरीके से पचता है और पाचन शक्ति भी कम नहीं होती पर हमारी जीवनशैली के मुताबिक 2 बार भोजन जरूर करे।

4. एल्युमिनियम के बर्तन में खाना पकाने की बजाय मिट्टी के बर्तन प्रयोग करे। एल्युमिनियम के बर्तन इस्तेमाल करने से टी बी, वात रोग, अस्थमा और sugar जैसे रोग होने का खतरा अधिक होता है।

5. जब भी रोटी बनानी हो ताजा आटा गुंथे, कभी भी आटा गूँथ कर फ्रीज़ में न रखे। इसके इलावा 15 दिन से ज्यादा पुराने आटे के पोषक तत्व ख़तम हो जाते है इसलिए महीने भर का आटा एक साथ ना पिसवायें।

6. Rajiv dixit ayurvedic upchar in hindi, आयुर्वेद के अनुसार चीनी एक तरह का सफ़ेद जहर है। चीनी की जगह गुड़ का सेवन करना उत्तम उपाय है। भोजन के बाद एक छोटी गुड़ की डली खाने से शरीर का पाचन अच्छा रहता है।

7. रिफाइंड आयल के सेवन से ब्लड प्रेशर, ह्रदय और कैंसर के रोग में वृद्धि हुई है। खाना पकने के लिए कच्ची घनी का तेल ही प्रयोग में लाये।

8. धूम्रपान, शराब और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से परहेज करे। तंबाकू की जगह चूना खाए। चूना शरीर के लिए अमृत सामान है।